Sunday, March 8, 2026
No menu items!

यूपी में मानसून दिखाएगा अपना असली रुप, गोरखपुर-बरेली सहित 65 जिलों में खूब बरसेंगे बादल…

Must Read

लखनऊ: पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेशभर में झमाझम बारिश से लोगों ने बड़ी राहत महसूस की है। गोरखपुर समेत आसपास के कुछ जिलों के अलावा लगभग 65 जिलों में जुलाई के महीने में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुककर बरसात होती रहेगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने के पूर्वानुमान हैं। राजधानी में भी हो रही रिमझिम वर्षा से अधिकतम पारा में तेज गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान 32.3 डिग्री और रात का 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया कि मानसून अब पूरे प्रदेश तक पहुंच चुका है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक बादल छाने के साथ बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार और गुरुवार को 35 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, लखनऊ समेत 60 से अधिक जिलों में गरच-चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This