Friday, March 6, 2026
No menu items!

सांसद तनुज पुनिया ने कल श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय में छात्र एवं छात्राओ पर लाठी चार्ज की कडी शब्दो में निन्दा की, प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच हो और दोषियो हो कार्यवाही…

Must Read
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के सांसद तनुज पुनिया ने कल विश्वविद्यालय श्री रामस्वरूप में छात्र एवं छात्राओ पर लाठी चार्ज की कडी शब्दो में निन्दा करते हुये कहा कि वर्तमान सरकार में श्री रामस्वरूप विश्वविद्यालय जैसे ऐसे तमाम विश्वविद्यालय है जहां छात्र छात्राओ के भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है। वर्तमान सरकार ने अपने अधिकारो की लडाई लडना सबसे बडा गुनाह है छात्र एवं छात्राएं अपने अधिकार की लडाई लड रहे थे कि बिना अनुमति एवं विना मान्यता प्राप्त वि़द्यालय में एल0एल0बी0 एवं बीए मे हजारो छात्रो का प्रवेश ले रहे थे। जिससे उन हजारो छात्र छात्राओ का भविष्य अंधकारमय होना सुनिश्चित था। इसके विरोध में हजारो छात्र छात्राएं कालेज परिसर के सामने धरना प्रर्दशन कर रहे थे प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक फ्रण्टल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रर्दशन में शामिल होते हुये कालेज प्रशासन होश में आओ बाबा हमें न्याय दिलाओ के नारो से धीरे धीरे प्रदर्शन में हजारो छात्र छात्राये एकत्रित हो गये प्रदर्शनकारियो का आरोप था कि कालेज प्रशासन मनमाने ढंग से डिपार्टमेण्ट चलाने और भविष्य से खिलवाड करने का षंडयन्त्र रचा जा रहा है।
सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि वर्तमान सरकार की हिटलरशाही यहां तक पहुंच गयी है कि उनके ही कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सडको पर विरोध करने के लिये उतर पडे है। जिस प्रकार छात्र छात्राओ को पुलिस प्रशासन के द्वारा लाठियो से मारा गया है वह कही न कही वर्तमान सरकार की क्रूरता को दर्शाता है। जिसमें 20-25 छात्र छात्राओ को काफी चोटे आयी है जो मेयो व जिला चिकित्सालय में अपना इलाज करा रहे है। इन छात्र छात्राओ में किसी के पैर टूट गये किसी के हाथ जिस प्रकार पुलिस प्रशासन के द्वारा छात्र छात्राओ को दौडा दौडाकर मारा व पीटा गया है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि वर्तमान सराकार में न छात्र सुरक्षित है और न ही किसान। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण चोटिल हुये है। जिससे संगठन काफी आक्रोशित है कि जब अपनी ही सरकार में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण सुरक्षित नही है तो आम जनमानस का क्या हाल होगा।
श्री पुनिया ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच किया जाये व दोषियो को दंडित किया जाये एवं भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटित हो इसके लिये सरकार को योजनाबद्ध ढंग से कार्य किया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This