Sunday, June 15, 2025
No menu items!

UP में जमकर बरसेंगे मेघ, लखनऊ-गोरखपुर सहित इन 60 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। लखनऊ समेत मध्य यूपी में आठ जुलाई तक मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बहुत अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि जून माह में बरसात की कमी जुलाई में पूरी हो जाएगी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आगामी 4-5 दिनों के दौरान प्रदेश के मध्यवर्ती एवं दक्षिणी हिस्सों में भी वर्षा की तीव्रता बढ़ेगी।

पूर्वी यूपी जैसे-गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर एवं आसपास के जिलों में शुक्रवार अत्यधिक बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को मिर्जापुर, संत रविदास नगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन और आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर और आसपास के जिलों में भी भारी वर्षा होगी।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावटपिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से काफी राहत मिली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

गोरखपुर में दिन का पारा 27.9 और रात का 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। लखनऊ में भी मौसम सुहाना हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 5.9 डिग्री गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात का पारा 27.5 डिग्री दर्ज किया गया।

झांसी, उरई और हमीरपुर को छोड़ दें तो लगभग 40 जिलों में अधिकतम तामपान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला आठ जुलाई तक जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This