Saturday, March 7, 2026
No menu items!

उत्‍तर प्रदेश में बारिश के बाद अब सताने लगी है उमस वाली गर्मी, टपक रहा पसीना…

Must Read

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से अब रिमझिम बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज शनिवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा में वर्षा न होने से शुक्रवार को उमस बढ़ गई, धूप में निकलते ही पसीना टपकता रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए बादल छाए लेकिन तेज हवा चलने से वर्षा नहीं हुई। शाम को भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवा चलने के साथ वर्षा हो सकती है। सुबह सात बजे के बाद धूप तेज होती गई, इसके साथ ही उमस बढ़ गई। दोपहर में धूप में निकलना मुश्किल हो गया, तेज धूप में लोग पसीने से नहाते रहे। दोपहर एक बजे के बाद बादल छा गए, तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिल गई।

बरेली में मौसम का मिजाज गुरुवार आधी रात के बाद फिर बिगड़ गया। तेज आंधी शुरू हो गई। देखते ही देखते वर्षा का प्रभाव भी तेज होने लगा। हालांकि, दिन धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार की तरह शनिवार का मौसम रहने का अनुमान है। रात में वर्षा और दिन में धूप निकलने की बात कही जा रही है।

मौसम विज्ञानी बताते हैं कि, शनिवार को भी दिन में तेज धूप हो सकती है। बीच-बीच में कभी-कभी हल्के बादलों की वजह से बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा का अनुमान जारी है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जिससे लोगों को उमस भी झेलनी होगी।

गोरखपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। देवरिया और बस्ती भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 85 प्रतिशत रहेगी।

कानपुर में मौसम में आ रहे बदलाव की वजह से खंड वर्षा का दौर शुरू हो गया है। इससे अलग- अलग क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल रहा है। शुक्रवार को कानपुर के वातावरण में नमी का स्तर भी घट गया। इससे पूरे दिन बादल तो आते-जाते रहे लेकिन पानी नहीं बरसा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार जमीन से उठने वाली खतरनाक गैस और गर्म हवा के उठकर ऊपर जाने की वजह से एक समान वर्षा का मौसम नहीं बन पा रहा है। मानसून के बादल तो पूरे क्षेत्र में एक साथ आ रहे हैं लेकिन जमीन का तापमान इसे खंड वर्षा में तब्दील कर रहा है।

अंबेडकरनगर में मानसून की रफ्तार मंद पड़ने से उमस हावी हो गई है। चिपचिपाहट भरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी है, जिससे जनजीवन पूरी तरह से बेहाल हो गया है। बारिश थमने व धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकार्ड व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This