Friday, March 6, 2026
No menu items!

हरदोई में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले सांसद तनुज पुनिया, पहुंचाया राहुल गांधी का शोक संदेश…

Must Read

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुर में बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने बुजुर्ग महिला की हत्या के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुनिया ने परिवार को राहुल गांधी का शोक संदेश दिया और आर्थिक मदद भी प्रदान की।

घटना 4 जून को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर गांव में हुई थी। 75 वर्षीय रामश्री लोधी बाजार से खोया बेचकर लौट रही थीं। गांव के युवक पंचम ने उनका पीछा किया। महिला बचने के लिए एक घर में घुसीं, लेकिन आरोपी ने वहां भी गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने महिला पर जादू-टोना करने का संदेह होने की बात कही। सांसद पुनिया ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए एससी-एसटी समुदाय को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की।

कार्यक्रम में बिलग्राम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडे रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी छोटेलाल वर्मा, श्रवण राजपूत, नवल यादव, राहुल राजपूत, सुशांत पाल, आलोक त्रिवेदी, धर्मेंद्र राजपूत, नीलू राजपूत, रमन गौतम, नीरज कुशवाहा, अभिषेक कन्नौजिया, संदीप राजपूत समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This