Friday, June 13, 2025
No menu items!

अहमदाबाद में डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा एअर इंडिया का विमान, 61 विदेशी नागरिकों समेत 242 यात्री थे सवार…

Must Read
दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ान भरते वक्त एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB हादसे का शिकार हो गया। 

एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली उड़ान संख्या AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से दोपहर 1338 बजे रवाना हुई इस उड़ान में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक है और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने भी विमान हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट 171 आज एक दुखद हादसे का शिकार हो गई। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों और उनके परिवारों के लिए हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इस समय हमारा ध्यान उन सभी लोगों की मदद करने पर है जो इस हादसे में प्रभावित हुए हैं और उनके परिवारों को हर तरह की सहायता देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। जरूरतमंद लोगों को पूरी मदद दी जा रही है। जैसे ही हमें और सही जानकारी मिलेगी, हम आगे अपडेट देते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमने एक इमरजेंसी हेल्प सेंटर शुरू किया है ताकि जिन परिवारों को जानकारी चाहिए, उन्हें मदद मिल सके।

विमान के बारे में…

एयर इंडिया AI171 दुर्घटना में शामिल विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है, इसका पंजीकरण नंबर VT-ANB और सीरियल नंबर 36279 है। विमान की पहली उड़ान 2013-12-14 को हुई थी और इसे जनवरी 2014 में एयर इंडिया को सौंप दिया गया था। 

विमान की क्षमता  248 लोगों की
रेंज NMI (KM) 7,305 nmi (13,530 km)
लंबाई 57 m (186 ft)
पंख की लंबाई 60 m (197 ft)
ऊंचाई 17 m (56 ft)
इंजन  GEnx-1B / Trent 1000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

PM-Kisan: इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि योजना की किस्त, eKYC के बिना नहीं मिलेंगे पैसे….

दिल्ली: किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए भारत सरकार एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसान सम्मान निधि (PM Kisan...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This