Sunday, March 8, 2026
No menu items!

सांसद तनुज पुनिया ने बाढ़ पीड़ितों से किया मुलाकात, कहा – इस आपदा की घड़ी में इण्डिया गठबन्घन का एक-एक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के साथ है…

Must Read

बाराबंकी: नदी का जलस्तर गिरने से बाढ़ का पानी कम हो रहा है लेकिन सरयू नदी अभी भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है बैराज से पानी छोड़े जाने पर बाढ़ की स्थित कभी भी विकराल हो सकती है प्रशासन के बाढ़ कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारी बाढ़ चौकी पर तैनात कर्मचारी सजग रहे प्रशासन आपात स्थित में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये सेना, पी0ए0सी0 तथा स्थानीय पुलिस को अलर्ट रखे जिससे बाढ़ का पानी बढ़ने पर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
उक्त सलाह 53 लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन तथा कांग्रेसजनों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का व्यापक दौरा करने के पश्चात जिला प्रशासन को दी।
सांसद तनुज पुनिया ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद कहा कि इस आपदा की घड़ी में इण्डिया गठबन्घन का एक-एक कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ितों के साथ है सांसद ने प्रशासन से कहा कि बाढ़ पीड़ित सिर्फ सुरक्षित स्थान पर ही नहीं गावों में भी ह,ै नदी का पानी घट रहा है लोग अपने घरों में वापस लौट रहे हैं बाढ़ के पानी से उनके घर गृहस्थी का सामान बरबाद हो गया है, खाने के लाले हैं, सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गये हैं हैंडपम्प की चौकियां क्षतिगृस्त हो गयी हैं घरों और गांव में पानी भरा है जो उमस से सड़़ रहा है जानवरों का भूसा भीग कर सड़ रहा है जिला प्रशासन सिर्फ बन्धो पर राहत शिवरों में ही बाढ़ पीड़ितों को सुविधा उपलब्ध करवा रहा है जो नाकाफी है बाढ़ पीड़ितों में बीमारी फैल रही है, पीड़ित गावों में दुर्गन्ध युक्त पानी पीने को मजबूर है। नव निर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने प्रशासन का ध्यान बाढ़ की ओर आकर्षित करते हुये कहा कि यह बाढ़ का तांडव हर वर्ष पड़ोसी देश के बरसात का पानी छोड़े जाने से होता है और हर वर्ष प्रशासन हमारी जनता को उसकी उम्मीद के बराबर राहत नहीं प्रदान कर पाता है। आपदा कि इस नाजुक घड़ी में स्वास्थ विभाग के अधिकारी कर्मचारी गांवों मे ब्लीचिंग पाउडर तथा एंटी लार्वा का छिड़काव करांये पशु चिकित्सा अधिकारी अपनी टीम के साथ गावों में जाकर जानवरों का टीकाकरण करें, और प्रशासन आवाम को पीने के लिये स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
सांसद तनुज पुनिया ने मौके पर मौजूद बाढ़ राहत में लगे अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बाढ़ के पानी के कारण किसानों की फसल का बहुत नुकसान हुआ है इस लिये जिला प्रशासन तत्काल फसल की क्षति के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर किसानों का उनकीे क्षतिपूर्ति का तत्काल मुआवजा दिलाया जाना सुनिश्चित करें। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद तनुज पुनिया ने आज विकास खण्ड सूरतगंज, रामनगर तथा सिरौलीगौसपुर में कांग्रेसजनों के साथ बाढ़ग्रस्थ क्षेत्र का दौरा करके बाढ़ पीड़ितों से मिलें।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के दौरे के अवसर पर सांसद तनुज पुनिया के साथ मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, विजयपाल गौतम, अजय रावत, मोहम्मद जीशान, अनूप सिंह, धनन्जय सिंह, मोहम्मद अहमद पठानी, जसवन्त यादव, नेकचन्द्र ़ित्रपाठी, संजीव मिश्रा, बद्री विशाल, ज्ञान सिंह, सद्दाम हुसैन, सौरभ पाण्डेय, सुरेन्द्र वर्मा, अमित त्रिवेदी, लल्लन सिंह, मोहम्मद जैद, अतीक चौधरी, गुड्डू गौतम, सरोज वर्मा, अल्ताफ कुरैशी सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस जन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This