Wednesday, March 11, 2026
No menu items!

25 साल की एक्ट्रेस के प्यार में डूबे हार्दिक पांड्या! वर्ल्ड टी20 चैंपियन ने इंस्टाग्राम पर किया फॉलो…

Must Read

नई दिल्ली: नताशा स्टेनकोविक के साथ हार्दिक का तलाक हुए अभी हफ्ते भर ही नहीं बीते हैं कि बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के साथ नजदीकियों के चर्चे होने लगे हैं। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत एक्ट्रेस को फॉलो कर इस चर्चा को और हवा दे दी है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कई आधिकारिक रिएक्शन नहीं आया है।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के बीच पिछले दिनों तलाक हो गया। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी पुष्टि भी की। नताशा तलाक के बाद सर्बिया चली गईं हैं। इधर, हार्दिक का नाम बॉलीवुड की एक 25 साल की एक्ट्रेस से जोड़ा जाने लगा है। माना जा रहा है कि हाल ही में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं।

  • हार्दिक ने अनन्या पांडे को किया फॉलो
    दरअसल, हार्दिक पांड्या की नजदीकियों के चर्चे जिस एक्ट्रेस के साथ होने शुरू हो गए हैं वो कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे हैं। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अनन्या पांडे को इंस्टाग्राम पर फॉलो किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया दोनों के बीच रिश्ते की अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। यही नहीं सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी से कई वीडियो और फोटोज भी सामने आए थे, जिसमें दोनों को साथ में खूब डांस और मस्ती करते हुए देखा गया था।

 

  • अनन्या पांडे का भी हो चुका है ब्रेकअप
    बता दें कि अनन्या पांडे का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ता रहा है। दोनों को साथ में कई मौकों पर स्पॉट भी गया था। करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक्ट्रेस ने खुद को अनन्या रॉय कपूर भी बताया था, जिसके बाद उनके रिलेशनशिप को कंफर्म माना जाने लगा गया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया। इसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें भी आईं। ऐसे में अब अनन्या का नाम हार्दिक के साथ जोड़ा जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This