Monday, March 9, 2026
No menu items!

UP में देर रात IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में हुआ फेरबदल…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने नौ आईएएस अधिकारियों के साथ ही करीब 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सुधीर कुमार कानपुर के नगर आयुक्त बनाए गए हैं। वह अभी तक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कानपुर थे। दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर बनाई गए हैं। अभी तक वह सीडीओ फिरोजाबाद थीं। कानपुर विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात शत्रुघ्न वैश्य फिरोजाबाद के सीडीओ बनाए गए हैं।

प्रेरणा सिंह को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ बनाया गया है। शिव प्रसाद को प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम बनाया गया है। वह अभी तक विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के पद पर कार्यरत थे।

डाॅ. कंचन शरण अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। अरुण कुमार अपर आयुक्त बरेली मंडल को अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल बनाया गया है।

इसी तरह शीलधर सिंह यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रणविजय यादव अपर आयुक्त लखनऊ मंडल को विशेष सचिव सिंचाई विभाग बनाया गया है।

इसी प्रकार पीसीएस अधिकारियों में सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ सिद्धार्थ कानपुर के नए एडीएम एफआर बनाए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर मंगलेश दुबे एडीएम प्रशासन नोएडा, एसडीएम बुलंदशहर विमल किशोर गुप्ता एडीएम न्यायिक मेरठ, पंकज दीक्षित एसडीएम बहराइच से एसडीएम आजमगढ़ शालिनी सिंह तोमर सहायक निदेशक स्थानीय निकाय से एसडीएम उन्नाव बनाया गया है।

जुबैर अहमद एडीएम नमामि गंगे आगरा, राजेश कुमार एडीएम प्रशासन रामपुर, अमरेश कुमार डिप्टी डायरेक्टर मंडी, देवेंद्र सिंह एडीएम न्यायिक कन्नौज, प्रेम कुमार राय एडीएम न्यायिक कुशीनगर बने हैं। सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों का भी तबादला हो गया। नंद किशोर शर्मा विशेष सचिव परिवहन व करुणेश कुमार सिंह विशेष सचिव चिकित्सा बनाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This