Sunday, June 15, 2025
No menu items!

वायनाड में 100 से अधिक घर बनाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी का एलान, कहा- इतनी बड़ी घटना नहीं देखी…

Must Read

कांग्रेस सासंद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन को भयानक त्रासदी बताते हुए कहा कि राज्य ने एक क्षेत्र में इतनी बड़ी घटना अब तक नहीं देखी है। उन्होंने मांग रखी कि इस घटना का अलग तरीके से समाधान निकाला जाना चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह इस मामले को दिल्ली में और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के सामने भी उठाएंगे क्योंकि यह त्रासदी का एक अलग स्तर है और इससे अलग तरीके से निपटना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल ध्यान शवों और संभावित जिंदा बचे लोगों को ढूंढने में है, साथ ही यह सुनिश्चित करने में कि विस्थापित लोग शिविरों में आराम से रहें।’

पुनर्वास का उठाया मुद्दा
कांग्रेस सांसद ने कहा कि पुनर्वास बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि बचे हुए बहुत से लोगों ने उन्हें बताया कि वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में वापस नहीं जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘इसलिए मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण है कि उनका एक सुरक्षित क्षेत्र में पुनर्वास किया जाए और उन्हें वापस जाने के लिए मजबूर न किया जाए। ये वो चीजें हैं, जो हम पहले ही केरल सरकार के साथ उठा चुके हैं।’

100 से अधिक घर बनाने का वादा
उन्होंने यह भी वादा किया कि कांग्रेस पार्टी वायनाड में 100 से अधिक घर बनाएगी। राहुल गांधी ने वायनाड दौरे के दौरान जिला प्रशासन और पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया से ये बातें कहीं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी उनके साथ मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This