Saturday, June 14, 2025
No menu items!

घोषित हुआ यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट,174316 अभ्यर्थी सफल….

Must Read

लखनऊ: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा में 34 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इन सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 21 नवंबर को खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से नतीजे आज यानी 21 नवंबर को घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम का डायरेक्ट लिंक UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव किया गया है। अभ्यर्थी तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ ही पुलिस बोर्ड की ओर से कैटेगरी (सामान्य/ ओबीसी/ एससी/ एसटी/ ईडब्ल्यूएस) के अनुसार कटऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए जाएंगे। जो अभ्यर्थी वर्गानुसार निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।

रिजल्ट कैसे कर सकेंगे चेक
  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने पर आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब परिणाम रिजल्ट चेक करने के लिए मांगी गई डिटेल (लॉग इन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर पायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This