Saturday, June 14, 2025
No menu items!

ओले गिरने के साथ बारिश की चेतावनी, बढ़ी किसानों की चिंता…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के जिलों में शनिवार को बारिश होने से मौसम में नरमी आई है। रविवार की सुबह भी कई जिलों में ओला गिरने के साथ हल्की बारिश की चेतावनी है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ रहने के साथ गर्मी बढ़ने के आसार जताए जा रहे है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। अधिकांश हिस्सों में बादल छंट जाएंगे और धूप खिलने की संभावना है। तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग ने शनिवार रात व रविवार सुबह तक प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में ओला गिरने की चेतावनी जारी की है। इसी तरह अन्य कई जिलों में तेज झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा से चलने की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में सबसे ज्यादा 33.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। इसी तरह वाराणसी व बांदा 31.2, कानपुर 30.2, गोरखपुर 30.6, गाजीपुर 30.5, आगरा 27.8, लखनऊ 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा निजाबाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 22.2 व मुज्जफरनगर में 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

हरदोई में बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिले सांसद तनुज पुनिया, पहुंचाया राहुल गांधी का शोक संदेश…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मक्कूपुर में बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This