Monday, March 9, 2026
No menu items!

यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहा अत्याचार, वह सिर उठाकर नहीं जी पाते, बोले कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया

Must Read

लखनऊ: कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहा है। आज वह सिर उठाकर जी नहीं पाते हैं। मथुरा, मेरठ और बिजनौर की घटना बताती है कि सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है।

मेरठ में शादी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला हुआ है। भाजपा का झंडा लगाकर आए थे। कड़ी कार्रवाही नहीं हुई। सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। अनुसूचित जाति के लोगों को दबाकर रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी की गई। आरक्षित वर्ग को नौकरी से वंचित रखा गया। सरकार पिछड़े, वंचित को नौकरी से दूर रखना और शोषण करना चाहती है इसीलिए जाति जनगणना की मांग की जा रही है।

कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पुलिस के द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ भी कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2023 के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में किस तरह अपराध बढ़ा है। यही वजह है कि 2024 का आंकड़ा नहीं जारी किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This