Tuesday, March 10, 2026
No menu items!

मुश्किलों में अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया FIR दर्ज करने का आदेश…

Must Read

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए मंगलावर को एक बुरी खबर आई। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को कथित रूप से नुकसान पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने शिव कुमार सक्सेना की अर्जी को स्वीकार्य किया। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 18 मार्च को अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

केजरीवाल पर यह मामला 2019 का है। शिकायतकर्ता ने द्वारका में बड़े होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर सार्वजनिक पैसों की बर्बादी मानते हुए कोर्ट में इसकी शिकायत की थी। लेकिन तब मजिस्ट्रेट ने शिकायत खारिज कर दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रिवीजन पिटीशन डाली। इस बार आखिरकार अर्जी को स्वीकार कर ली गई है और कोर्ट ने केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This