Saturday, June 14, 2025
No menu items!

नगर निगम पार्क पर बच्चों का स्कूल खोलने की मांग…

Must Read

लखनऊ: लखनऊ नगर निगम में सार्वजनिक पार्क विभाग में पंजीकृत सामुदायिक गतिविधियों के लिये सुरक्षित डिप्टी रघुबर दयाल पार्क में सरकारी डिस्पेंसरी और बच्चों का स्कूल खोलने की मांग की गयी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार 1935 में स्थापित इस सार्वजनिक पार्क का प्रयोग लंबे समय तक स्थानीय गतिविधियों के लिये किया जाता था किंतु बाद में भूमाफियाओं ने इसे अपनी असामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया। बाद में हाईकोर्ट के आदेश से यह भूमाफियाओं से मुक्त हो गया। इस पर लगे सौ साल पुराने अशोक के पेड़ों को कटवाने का प्रयास कुछ आपराधिक तत्वों ने किया जिस पर वन विभाग और लखनऊ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रोक लगा दी थी। तत्कालीन महापौर संयुक्ता भाटिया ने भी इस सरकारी पार्क को बचाने के आदेश दिये थे। राजधानी के वीवीआईपी मीराबाई मार्ग पर विद्युत परिषद मुख्यालय और जीएसटी आफिस के पास स्थित लखनऊ नगर निगम का यह सरकारी पार्क लंबे समय से पुनरुद्धार का इंतजार कर रहा है लेकिन खाली पड़ी सरकारी जमीन पर अवैध तत्वों की शरारती गतिविधियां जारी हैं। स्थानीय कांग्रेस नेता सुभाष श्रीवास्तव ने पार्षद चुनावों के प्रचार में इस सरकारी पार्क को बच्चों के झूले लगवाने और ओपेन जिम बनवाने का मुद्दा उठाया था। इसके अलावा यहां लखनऊ नगर निगम से संचालित मेडिकल डिस्पेंसरी की मांग भी स्थानीय जनता कर रही है। कुछ नागरिकों ने कहा कि मौजूदा महापौर सुषमा खर्कवाल स्वयं इस सरकारी पार्क में विद्यालय का उद्घाटन करें तो यह इस क्षेत्र के लिये गौरव का विषय होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

विरासत समूह ने धूमधाम से मनाई अपनी 10वीं वर्षगांठ…

लखनऊ: रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में अग्रणी विरासत समूह ने आज अपनी स्थापना की 10वीं वर्षगांठ...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This