लखनऊ: लैब टेक्नीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में प्रोफेशनल कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिये विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स आगामी 1अगस्त से शुरू हो रहे हैं। विनायक इंस्टीट्यूट प्रबंधन के द्वारा पत्रकारों को दी गयी जानकारी के अनुसार यहां दाखिला लेने वाले छात्र छात्राओं को अच्छे प्रदर्शन और अनुशासन रिपोर्ट के आधार पर देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण विभाग के स्तर से पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों के खर्च में 90 प्रतिशत तक की सरकारी सब्सिडी भी लाभार्थी छात्र छात्राओं को मिलेगी। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के निकट स्थित बिजनौर क्षेत्र में स्थित विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज को संबंधित पैरामेडिकल ट्रेनिंग पाठ्यक्रमों के लिये केंद्र एवं राज्य सरकारों के सभी शैक्षणिक और सुरक्षा मानक पूरे करने के बाद प्रारंभ किया जा रहा है।


