Thursday, March 19, 2026
No menu items!

जल्द शुरू होगा गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन का संचालन….

Must Read

लखनऊ: रेल मंत्रालय ने गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन कोरोना काल में बंद थी और इसकी वापसी की लगातार मांग हो रही थी। ट्रेन नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज तक चलेगी

रेल मंत्रालय ने पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत गोंडा लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मंजूरी देते हुए समय सारणी भी जारी कर दी है। करोना काल से बंद हुई इस पैसेंजर ट्रेन को चलाने के लिए निरंतर मांग हो रही थी।

ट्रेन के संचालन की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। लोकल स्टेशनों के यात्री लखनऊ व गोंडा तक की यात्रा गोंडा पैसेंजर ट्रेन से कम खर्च में कर लेते थे।

कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद किया गया तो बाद में चलाया ही नहीं गया। दो तीन सालों से इसे चलाने की मांग हो रही थी। अब रेलवे ने नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज के बीच इसे चलाने की मंजूरी दी गई है जो पहले चारबाग तक जाती थी। रेलवे बोर्ड के अनुसार बताया गया कि ट्रेन संख्या 55061 व 55062 पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से लखनऊ के डालीगंज तक जल्द ही ही शुरू की जाएगी। इसके चलने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बुढ़वल बाराबंकी समेत कई जिलों के यात्रियों को कम किराया खर्च में लखनऊ जाने की सुविधा मिलेगी।

संभावित समय सारिणी के अनुसार प्रस्तावित 55061 पैसेंजर नकहा जंगल से रात करीब 11 बजे प्रस्थान करेगी और गोंडा, जरवल रोड, घाघरा घाट, चौकाघाट, बुढ़वल जंक्शन, बाराबंकी, सफेदाबाद और बादशाहनगर होते हुए सुबह 9:25 बजे डालीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं वापसी में 55062 पैसेंजर डालीगंज से शाम 5:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This