Friday, March 6, 2026
No menu items!

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर ये है अपडेट, परिणामों की जल्द होगी घोषणा…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट घोषित किये जाने से संबंधित महत्वपूर्ण खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम तैयार किए जाने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के निर्देश पर क्षेत्रीय अपर सचिवों ने मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों द्वारा स्टूडेंट्स को दिए गए अंकों का मिलान भी कर लिया गया है। अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट अगले सप्ताह की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा।

यूपी बोर्ड जल्द ही हाई स्कूल और इंटर के नतीजों की घोषणा करने जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिणाम अगले सप्ताह के आरंभ में घोषित कर दिए जाएंगे।

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट की घोषणा के बाद परिणाम लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in पर एक्टिव किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा एक साथ 22 या 23 अप्रैल को की जा सकती है।

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 का इंतजार राज्य के 55 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This