Friday, May 17, 2024
No menu items!

कितने पढ़े-लिखे हैं PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला…

Must Read

नई दिल्ली: कॉमेडियन श्याम रंगीला ने एलान किया है कि वो बनारस लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वो निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। साल 1994 में जन्मे श्याम रंगीला राजस्थान के पीलीबंगा शहर के मानकथेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जवाहरलाल किसान हैं। वो फिलहाल श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में रहते हैं। उन्होंने आठवीं कक्षा तक मानकथेरी गांव में पढ़ाई की।

साल 2014 से बनारस लोकसभा सीट पर नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से इस बार भी (Lok Sabha Election 2024) अजय राय, पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं। इस बार इस लोकसभा सीट पर मुकाबला और रोचक बन चुका है।

कौन हैं श्याम रंगीला?
साल 1994 में जन्मे श्याम रंगीला राजस्थान के पीलीबंगा शहर के मानकथेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता जवाहरलाल किसान हैं। वो फिलहाल श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में रहते हैं।

उन्होंने आठवीं कक्षा तक मानकथेरी गांव में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सूरतगढ़ से 12वीं पूरी की। साल 2012 से लेकर 2012 तक उन्होंने एनीमेशन कोर्स किया। उनका बचपन से ही सपना था कि वो एक कॉमेडियन बनें।

साल 2017 में द ग्रेट लाफ्टर चैलेंज के मंच पर श्याम रंगीला ने पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की मिमिक्री की। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वो रातों-रात काफी लोकप्रिय हो गए। इसके बाद वो लगातार पीएम मोदी की नकल करते हुए दिखाई देने लगे। वो फिलहाल अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं।

राजनीति में श्याम की एंट्री

साल 2022 में उन्होंने राजस्थान में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
श्याम रंगीला ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीएम मोदी की मिमिक्री करने की वजह से टीवी शो से बाहर कर दिया।
श्याम रंगीला ने दावा किया कि उन्होंने साल 2014 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का समर्थन किया था।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भइया, मान गए-मोदी जी भगवान हैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ नामांकन करने पहुंचे कॉमेडियन श्याम रंगीला ने क्यों कही ये बात…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा  चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को सिर्फ छह प्रत्याशियों ने पर्चा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img