Friday, March 6, 2026
No menu items!

सात साल बाद एक मंच पर हुंकार भरेंगे राहुल गांधी-अखिलेश यादव, कानपुर आने से पहले पढ़ लें ये खबर, बदला रहेगा यातायात…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की राजकीय इंटर कालेज (जीआइसी) मैदान में शुक्रवार को होने वाली जनसभा के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

  • बड़ा चौराहा से आने वाले वाहन जिन्हें लाल इमली जाना है वह परेड (कारसेट चौराहा) से आगे नहीं जा सकेंगे, ये वाहन सद्भावना चौराहा व एमजी कालेज कालेज से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • कोतवाली चौराहा व मूलगंज की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें सद्भावना होकर यतीमखाना जाना है। ऐसे वाहन सद्भावना चौराहे से आगे नही जा सकेंगे। ये वाहन परेड (कारसेट चौराहा) होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • एमजी कालेज से कोई भी वाहन लाल इमली को नहीं जा सकेंगे, ये वाहन वाहन ग्रीनपार्क चौराहे से होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • ग्वालटोली चौराहा से आने वाले वाहन जिन्हें लाल इमली की तरफ जाना है। ये वाहन विक्टोरिया मिल तिराहे से आगे नही जा सकेंगे, ऐसे वाहन विक्टोरिया मिल तिराहे से बाएं शीलिंग हाउस स्कूल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  • मर्चेंट्स चेंबर से लाल इमली जाने वाले वाहन मर्चेंट्स चेंबर चौराहा से आगे नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन ग्रीन पार्क व टैफ्को होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

 

छह फीट ऊंचे मंच से बोलेंगे राहुल-अखिलेश

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सात साल फिर एक बार शुक्रवार को शहर के जीआइसी चुन्नीगंज के मैदान में घंटे भर साथ रहकर हुंकार भरेंगे। आइएनडीआइए के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्र के समर्थन में छह फीट ऊंचे बनाए गए मंच से दोनों नेता जनता को संबोधित करेंगे।

इसके लिए सपा, कांग्रेस और आप कार्यकर्ता पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। घर-घर तक जनसभा में पहुंचने के लिए आमंत्रण बांटे गए। अफसरों ने जनसभा स्थल का जायजा लिया। बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने घटक दलों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में चुनावी मंत्र दिए थे।

गुरुवार को सुबह सीआरपीएफ के साथ पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य मंच में राहुल व अखिलेश के साथ प्रमुख नेता रहेंगे, साथ ही बगल में दूसरा मंच भी बन रहा है। कांग्रेस नेता पवन गुप्ता ने बताया, दूसरे मंच में कांग्रेस, सपा, आप व अन्य घटक दलों के वरिष्ठ नेता रहेंगे। राहुल व अखिलेश के आने से पहले संचालन उसी मंच से होगा।

लोगों के पहुंचने के लिए मैदान में दो रास्ते हैं। राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद, अभिमन्यु गुप्ता, अमित पांडेय, करिश्मा ठाकुर, नेकचंद पांडेय व अशोक धानविक व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने में जुटे रहे।

 

हर वर्ग के महत्वपूर्ण लोगों से मिलेंगे मंच के पीछे ही प्रमुख नेताओं व हर वर्ग के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से राहुल व अखिलेश के मिलने के लिए व्यवस्था की गई है। गर्मी से बचने के लिए 100 से ज्यादा कूलर व पंखे लगे हैं। जगह-जगह छाया की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं के लिए अलग स्थान है। बसों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह पार्किंग बनी है।

दो बजे से जनसभा, सीएसए में उतरेंगे हेलीकाप्टर

राहुल गांधी और अखिलेश यादव अपराह्न दो बजे जनसभा स्थल पर आएंगे। इससे पहले दोनों नेताओं के हेलीकाप्टर सीएसए स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This