Sunday, June 15, 2025
No menu items!

मोदी ने अंबानी और अदाणी का नाम…, राहुल गांधी ने संविधान की किताब हाथ में लेकर दिया बड़ा बयान…

Must Read

लखनऊ: कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में आयोजित इंडी गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह मंच पर पहुंचे। राहुल गांधी और अखिलश यादव ने जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि जनता जान गई कि ये लोग झूठे हैं। इस बार सरकार गिरनी तय है।

कन्नौज के बोर्डिंग मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जितना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर हुए उससे अधिक उन्होंने मीडिया को भी निशाने पर लिया।

संबोधन की शुरुआत INDIA गठबंधन के नेताओ को बब्बर शेर बताकर बोले सब मिलकर शिकार करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी हार होने जा रही है, लेकिन ये बात मीडिया आपको नहीं बताएगी। यूपी में इंडी गठबंधन का तूफान आने जा रहा है। 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबानी और अडानी का नाम नहीं लिया। लेकिन अब वह अंबानी और अदानी का नाम लेने लगे हैं। जब कोई हार रहा होता है तब उसी का नाम लेता है जो उसे बचा सकता है। उन्हें (मोदी) लग रहा है कि इंडी गठबंधन वालों ने उन्हें घेर लिया है और वह हारने जा रहे हैं।

कहा कि पीएम का निजी अनुभव है कि अदानी कैसे रुपया भेजते हैं। टेंपो से। इसी दौरान उन्होंने संविधान की किताब जनता को दिखाते हुए कहा कि आपको अधिकार यहां से मिलता है। वोट देने का अधिकार, आरक्षण का अधिकार। प्रधानमंत्री केवल 22 लोगों के लिए काम करते हैं।

उन्होंने 22 लोगों का 16 हजार करोड़ रुपए माफ कर दिए। लेकिन किसानों, नौजवानों का कर्जा माफ नहीं किया। जितना रूपया इन 22 लोगों के पास है, उतना रुपया 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। वो 22 को करोड़पति बना सकते हैं, लेकिन हम करोड़ों को लखपति बनाएंगे। इंडी गठबंधन की सरकार बनते ही प्रत्येक परिवार की एक महिलाओं के खाते एक लाख रुपए माह की पहली तारीख को डाल दिए जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This