Saturday, March 7, 2026
No menu items!

लोकसभा चुनाव: जौनपुर में विपक्ष पर बरसीं मायावती, आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी या एनी पार्टियों के गठबंधन के साथ न मिलकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हमने बनारस मंडल में सभी समाज के लोगों को मौका दिया है। भीड़ के जबरदस्त जोश को देख कर भरोसा हो गया है कि पिछली बार से भी इस बार अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि इलेक्टोरल बांड जैसे मामले सामने आ रहे हैं।

कुछ दिन पहले जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी की तो यह साफ हो गया कि बीजेपी और कांग्रेस ने बड़े बड़े पूंजीपतियों से चुनाव लड़ने के लिए मोटी रकम ली है। बीएसपी ने किसी से भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया। बीएसपी थोड़ा- थोड़ा पैसा इकट्ठा कर अपना काम करती है। देश के किसान बीजेपी के कारण हमेशा परेशान रहे हैं, जबकि हमारी पार्टी ने चारों हुकूमतों में इनका ख्याल रखा। इन्हें खेती के लिए संसाधन उपलब्ध कराए और फसल का अच्छा दाम दिया।

कहा कि बीजेपी के शासन में दलितों आदिवासियों या किसी भी वर्ग का उत्थान नहीं हुआ।

दलित और आदिवासियों को नौकरी नहीं मिली। इनके पद खाली हैं। आरक्षण नहीं देने से पद खाली हैं। इनकी सरकार में बिना कोई आरक्षण दिए प्राइवेट सेक्टर से काम कराया जा रहा है। शोषण और उत्पीड़न भी बंद नहीं हुआ। बीजेपी और आरएसएस की सरकार के चलते हिंदुत्व के आड़ में चल रही राजनीति से हालत खराब है। किसान वर्ग भी आंदोलित है। गलत आर्थिक नीतियों से देश पर असर दिखाई दे रहा है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ता जा रहा है।

कहा कि विरोधी पार्टियां साम, दाम, दंड, भेद अपना कर सत्ता पाने में जुटी हैं। ऐसे लोगों से गुमराह नहीं होना है। इनके वादों से भी गुमराह न हों। ये पार्टियां अपने वादों को अमल में नहीं लातीं, इसीलिए जनता का विश्वास इन पर से उठ गया है। हमारी पार्टी कहने में कम और करने में अधिक विश्वास करती है। हमारी पार्टी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमारी पार्टी को सरकार बनाने में मौका मिला तो हम हवा हवाई काम नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर काम करके दिखाएगी। केंद्र द्वारा जो लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है, इससे भला होने वाला नहीं है। इन्हें काम देने की जरूरत है। ये काम हमारी पार्टी करेगी। फ्री का राशन मिलना बीजेपी या आरएसएस की देन नहीं है, आपके टैक्स के पैसे से राशन दिया जा रहा है। कोई पार्टी अपनी जेब से नहीं दे रही।

मायावती ने कहा कि बसपा सर्व जन जीताय सर्व जन सुखाय की नीति पर सरकार चलाएगी

आप लोगों को वोट पड़ने वाले दिन श्याम सिंह यादव को वोट देकर जिताना है। इन्हें फिर से मौका दीजिए। मछलीशहर सीट से कृपाशंकर सरोज, वाराणसी से अतहर जमाल लारी, चंदौली से संत्येन्द्र मौर्य को चुनाव में उतारा है। इन सभी को जिताएं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This