Monday, March 9, 2026
No menu items!

‘मनोज भैया, इस जगह आइए और मेरे साथ ‘, कन्हैया कुमार ने भाजपा प्रत्याशी को ‘इस जगह’ क्यों बुलाया..

Must Read

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस (INDIA गठबंधन) के प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने भाजपा के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद मनोज तिवारी को चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर उन्हें संसदीय क्षेत्र में बुलाया है। साथ ही उन पर निशाना भी साधा है।

उन्होंने पोस्ट कर कहा,

मनोज भैया,

आधिकारिक प्रचार के लगभग केवल 24 घंटे बचे हैं, कब तक लोगों को इधर-उधर भटकाइएगा? आइए एक बार तो उत्तर पूर्वी दिल्ली की जनता के असली मुद्दों पर चर्चा उन्हीं के सामने कर ली जाए? कल आ जाइए गोकलपुरी वार्ड, 3 बजे, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास, मंगल बाजार रोड पर। और हां, थोड़ा समय से निकलिएगा, ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है क्षेत्र में।

बता दें कि दिल्ली में कुछ ही घंटों में चुनाव प्रचार थम जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी में छठे चरण में यानी 25 मई को लोकसभा चुनाव होने हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP)- कांग्रेस चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं।

दिल्ली में किस सीट से कौन लड़ रहा चुनाव

नई दिल्ली सीट- बांसुरी स्वराज (भाजपा) के खिलाफ सोमनाथ भारती (आप)

पूर्वी दिल्ली- हर्ष मल्होत्रा (भाजपा) के खिलाफ कुलदीप कुमार (आप)

दक्षिणी दिल्ली- रामवीर सिंह बिधूड़ी (भाजपा) के खिलाफ सहीराम पहलवान (आप)

पश्चिमी दिल्ली- कमलजीत सहरावत (भाजपा) के खिलाफ महाबल मिश्रा (आप)

चांदनी चौक- प्रवीण खंडेलवाल (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली- मनोज तिवारी (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के कन्हैया कुमार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली- योगेंद्र चंदोलिया (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के उदित राज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This