Monday, March 9, 2026
No menu items!

आगे बढ़ रहा मानसून, 26 जून तक पूरे प्रदेश पर छाने के आसार, कल से शुरू हो सकती है बारिश…

Must Read

लखनऊ: मानसून अपनी सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। देश में लगातार आगे बढ़ रहे मानसून की गति को देखकर आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ, अगले दो-तीन दिन में अच्छी बरसात के आसार जता रहा है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बरसात हुई। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम थोड़ी बहुत गर्मी के बीच भी खुशनुमा बना हुआ है।

विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को पूरी तरह से लू मुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अभी तीन-चार दिन तक लू से प्रभावित रहने के आसार भी जताए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में जहां बरसात हुई, वहीं उरई व आसपास का इलाका भीषण लू की चपेट में भी रहा। 23 जून से देर-सबेर बरसात शुरू होगी। 24 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 50 फीसदी से अधिक इलाके बरसात से कवर होंगे। जबकि 26 तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी झमाझम होगी।

कानपुर, प्रयागराज में 42 डिग्री, उरई में 44.6 डिग्री आगरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पारा 40 से नीचे बना रहा। न्यूनतम तापमान भी दूसरे दिन 30 डिग्री से नीचे बना रहा है। पारे में गिरावट के कारण तपिश से लोगों को राहत मिली है और मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार के बाद से पारे में उत्तरोत्तर गिरावट शुरू होगी और तीन से पांच डिग्री गिर सकता है पारा।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश को लू से तो राहत मिल गई, लेकिन पश्चिमी इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा। पारा में भी कुछ बढ़ोतरी के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This