Monday, March 9, 2026
No menu items!

दिल्ली-यूपी में होगी बारिश, बिहार में फिर एक्टिव होगा मानसून, जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम…

Must Read

दिल्ली: पूरे देश में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली में भी कई इलाकों में मंगलवार को पड़ी बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मानसूनी सीजन की बरसात ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर दिलाई है।

IMD अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस से भी छुटकारा मिल सकता है।

मंगलवार को राजधानी में इस मानसून की दूसरी अच्छी बरसात हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी अच्छी वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी थी।

मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे के बाद घने बादल छा गए और फिर ढाई बजे तक के अंतराल में कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई। बता दें कि मानसून की दस्तक के साथ ही 28 जून को 24 घंटे के भीतर 228 मिमी वर्षा हुई थी, लेकिन इसके बाद से दिल्ली को हल्की वर्षा से संतोष करना पड़ा।

उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन अब फ‍िर से तापमान ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बारिश के बाद से अचानक उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्‍किलें बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार को बादल छाए रहने के आसार हैं। आगामी 24 घंटे में मध्यम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हवा सामान्य गति से चलने के आसार हैं।

राज्य में फिलहाल मानसून काफी कमजोर पड़ गया है। मानसून कमजोर होने के बावजूद प्रदेश के कुछ इलाकों में वज्रपात की घटनाओं में वृद्धि होने के आसार बन गए हैं। खासकर उत्तरी बिहार के कुछ जिलों में मेघगर्जन की घटनाओं में वृद्धि होने का अनुमान है। वहीं, मध्य बिहार के कुछ इलाके में हल्की वर्षा स्थानीय कारणों से हो सकती है।

मंगलवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद में 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में अधिकतम तापमान 35 एवं न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दून में मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद चटख धूप खिली। इस कारण सुबह से ही उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन शाम को घने बादल होने से शहर के कई क्षेत्रों में बौछारें पड़ी।

मौसम विभाग की ओर से आज भी दून में कहीं-कहीं तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। उधर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

उत्तराखंड में भारी वर्षा का क्रम कुछ धीमा पड़ गया है। खासकर गढ़वाल मंडल के ज्यादातर जिलों में आंशिक बादल मंडराने के साथ धूप खिलने लगी है। खासकर देहरादून में करीब दो सप्ताह बाद धूप खिली। हालांकि, शाम को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई।

मुंबई में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 25.99 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 28.19 सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

हिमाचल में वर्षा की चेतावनी के बीच अधिकतर स्थानों पर धूप खिली। मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर, कुल्लू व शिमला जिला में वर्षा होने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन शिमला के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थान पर वर्षा नहीं हुई।

प्रदेश में बुधवार को तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होना है। मौसम विभाग के अनुसार नालागढ़ में हल्की वर्षा का अनुमान है, जबकि देहरा और हमीरपुर में बादल छाए रहेंगे। मौसम साफ रहने पर अधिक मतदान होने का अनुमान है। हालांकि, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This