Friday, March 6, 2026
No menu items!

दरभंगा में VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या, घर के अंदर से मिली लाश…

Must Read

बिहार: दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई। जीतन सहनी की हत्या उनके घर में की गई। पुलिस को घर के अंदर से ही क्षत-विक्षत हालत में जीतन सहनी का शव मिला है। दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि की है।

हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की तफ्तीश में जुट गई। हत्या के कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ।

बता दें कि जीतन सहनी का घर दरभंगा के सुपौल बाजार के अफजला पंचायत में है।कहा जा रहा है कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। इस मामले में अन्य विवरण की प्रतीक्षा है।

बता दें कि जीतन सहनी के बेटे मुकेश सहनी विकासशील पार्टी के प्रमुख हैं। विकासशील इंसान पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। मुकेश सहनी पूर्व डिप्टी सीएम व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफी करीबी माने जाते हैं। मुकेश सहनी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This