Friday, March 6, 2026
No menu items!

लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल…

Must Read

लखनऊ: मौसम विभाग ने गुरुवार से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 20 जुलाई तक हल्की बारिश हो सकती है।

बुधवार को मुजफ्फरनगर में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में 19 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है।

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं गरज, चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 21 जुलाई से प्रदेश भर में भारी वर्षा होगी।

आगरा में शहरवासी गुरुवार को उमस से परेशान रहे। सुबह धूप निकली, लेकिन उसके बाद बादल घिर आए। उमस अधिक होने से बेचैनी का अनुभव हुआ। सांस फूलती रही। दोपहर में शहर में कहीं वर्षा हुई तो कहीं एक बूंद पानी नहीं पड़ा।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को सुबह से धूप निकली। उमस अधिक रहने की वजह से लोगों की सांस फूलती रही। घर के अंदर या बाहर कहीं आराम नहीं मिला। पसीना बहता रहा।

बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ होने का अनुमान है। गोरखपुर में शुक्रवार को आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। उमस भरी गर्मी के बीच छिटपुट वर्षा भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल छाए रहने और उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी।

मानसून के बादलों की बेरुखी से बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले 53 साल में पहली बार इतना अधिक तापमान दर्ज हुआ है। सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक तापमान में लोगों ने बेचैन करने वाली गर्मी का अहसास किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This