Friday, March 6, 2026
No menu items!

PM किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त आने में कितना है वक्त? करोड़ों किसान कर रहे इंतजार…

Must Read

दिल्ली: देश के करोड़ों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है। इस योजना में किसानों के अकाउंट में सालाना 6,000 रुपये की राशि आती है। यह राशि किसानों को पूरे साल में 3 किस्तों में मिलती है। हर किस्त में किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपये आते हैं।

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए यह योजना शुरू की है। इस योजना का लाभ लघु और सीमांत किसानों को मिलता है। अब तक सरकार ने पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी है। सरकार ने खुद बताया कि इस योजना का लाभ करोड़ों किसानों को मिल रहा है। अब सभी किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

जैसे कि हमने बताया कि हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में योजना की राशि आती है। जून महीने में सरकार ने योजना की 17वीं किस्त जारी की थी। अब अक्टूबर 2024 में 18वीं किस्त आने की उम्मीद है। पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त 18 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से जारी की थी।

इस हिसाब से अक्टूबर में 4 महीना बीत जाएगा यानि किसानों के अकाउंट में अक्टूबर में अगली किस्त की राशि आएगी।

पीएम किसान योजना के नियमों को सख्त किया गया है। अब योजना का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने जमीन का सत्यापन और वेरिफिकेशन किया है। अगर कोई किसान इन दोनों में से कोई भी एक काम नहीं करता है तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जमीन का सत्यापन डॉक्यूमेंट अपलोड और फिजिकल दोनों मोड में होगा। वहीं, ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में किसी भी तरह से किसान ई-केवाईसी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This