Tuesday, March 10, 2026
No menu items!

यूजीसी नेट जून सेशन री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कब होंगे जारी, ये रही लेटेस्ट अपडेट…

Must Read

दिल्ली: यूजीसी नेट जून 2024 री-एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक किया जाएगा। पिछले पैटर्न के अनुसार री-एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जल्द ही दोबारा से परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी किये जा सकते हैं। एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किये जायेंगे जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड के लिए जारी कर दी जाएंगी। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का उपयोग प्रवेश पत्र के रूप में नहीं किया जा सकता है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड…
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This