Monday, March 9, 2026
No menu items!

UP के पुल‍िस व‍िभाग में फ‍िर हुआ फेरबदल, 4 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर…

Must Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फ‍िर पुल‍िस व‍िभाग में फेरबदल क‍िया गया है। शासन ने 4 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। एसपी केशव कुमार व राम नयन सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। महेंद्र पाल सिंह को एसपी क्राइम व शिवाजी को एसपी तकनीकी सेवाएं के पद पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग में जल्द अन्य अधिकारियों के भी तबादले की तैयारी है। पीपीएस संवर्ग के बीते दिनों पदोन्नति पाए अधिकारियों को भी जल्द अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी जाएगी।

बता दें, पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। इससे पहले शासन ने 11 जुलाई को 10 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले थे। एएसपी कुंभ मेला के पद पर भी दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई। डीजीपी मुख्यालय ने ट्रांसफर ल‍िस्‍ट जारी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This