Friday, March 6, 2026
No menu items!

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 01 अक्टूबर को मतदान और 04 को परिणाम…

Must Read

हरियाणा: हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया है। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

इस बार एक ही चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। चुनाव की तारीख के एलान होते ही हरियाणा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी 90 सीटों पर एक दिन वोटिंग होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिसमें से 73 जनरल, ST-0 और SC- 17 सीट हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ हैं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.06 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या 0.95 करोड़ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने हरियाणा का दो दिवसीय दौरा किया था। निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रबंधों पर बैठक ली थी। उसके बाद ही उन्होंने जल्द चुनाव के संकेत दे दिए थे। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम पूरी तरह से तैयार हैं। आज तारीख की घोषणा हो गई है। कल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं हमने चुनाव की तैयारी कर ली है।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि हरियाणा का चुनाव समय पर ही होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मतदाता सूचियों में संशोधन हो रहा है, फिलहाल हरियाणा में चुनाव की घोषणा नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This