Sunday, June 15, 2025
No menu items!

यूपी में फ‍िर सर्दी की एंट्री, कई ज‍िलों में झमाझम बार‍िश तो कहीं ग‍िरेगी बि‍जली…

Must Read
लखनऊ: फरवरी में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। जहां एक ओर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार, 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई।
वहीं, 20 फरवरी को भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। गुरुवार को सुबह से नोएडा समेत आसपास के इलाकों में गरज समक के साथ बार‍िश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इसमें अवध और तराई क्षेत्र में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा शामिल हैं।
इसके अलावा बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
इससे मौसम में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को म‍िलेगा। कभी ठंडी तो कभी गर्मी का एहसास होगा। फिलहाल आने वाले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल और उसके बाद उसमें 2 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने काे म‍िलेगी। इसके साथ ही 22, 23, 24 और 25 फरवरी को भी मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 ड‍िग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This