Saturday, June 14, 2025
No menu items!

किसान हमारे देश की रीढ़ है और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है: सांसद तनुज पुनिया

Must Read

बाराबंकी: किसान हमारे देश की रीढ़ है। और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनपद का किसान विगत वर्षों से ताइवान खरबूजे की खेती करके उसकी फसल से अच्छा मुनाफा कमा रहा है। लेकिन इस वर्ष उसे ताइवानी खरबूजे का बीज न मिल पाने के कारण खरबूजे की खेती पर संकट के बादल छाये हैं। विगत वर्ष जनपद में 3 क्विंटल खरबूजे के बीज से किसानों ने खेती की थी, लेकिन इस वर्ष सिर्फ एक क्विंटल ही खरबूजे का बीज जनपद में आया है जो खेती के लिये अपर्याप्त है। देश और प्रदेश की किसान विरोधी सरकार अन्नदाता की इस परेशानी को समझे और तत्काल कृषि मंत्रालय हस्तक्षेप करते हुये जनपद के किसानों को ताइवानी खरबूजे का बीज निर्घारित मूल्य पर जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराये।
उक्त आशय की मांग स्थानीय सांसद तनुज पुनिया ने आज लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विकास खण्ड फतेहपुर, निन्दूरा तथा रामनगर के ताइवानी खरबूजे की खेती करने वाले किसानों द्वारा दी गयी जानकारी पर केन्द्र व प्रदेश सरकार से की गयी।
ताइवानी खरबूजे की खेती करने वाले किसानों ने सासंद तनुज पुनिया को बताया कि, ये एक विशेष प्रकार का खरबूजे का बीज है, जिसे ताइवान में विकसित किया जाता हैं। इनमें उच्च उत्पादन की क्षमता होने के कारण इसके पौधे अधिक फल देते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। यह स्वाद में बेहतर मीठे रसदार और उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं , जिससे बाजार में इनकी मांग अधिक रहती है, जिसके कारण हम लोग अधिक मात्रा में ताइवानी खरबूजे की खेती कर रहे हैं। लेकिन इस बार खरबूजे के बीज न मिल पाने के कारण हम लोग काफी महंगे दामों पर अन्य प्रान्तों और जगहों से बीज खरीदने को मजबूर हैं।
जनपद के अन्नदाता की इस गम्भीर स्थित को ध्यान में रखते हुये सासंद तनुज पुनिया ने केन्द्रीय एवं प्रान्तीय कृषि मन्त्रालय एवं सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग करते हुये कहा कि जनपद में तत्काल मांग के अनुसार सरकार ताइवानी खरबूजे के बीज की अपूर्ति सुनिश्चित कराये, और जिलाधिकारी एवं कृषि अधिकारी किसानों की सहायता के लिये विशेष हेल्पलाइन नम्बर जारी करके ताइवानी खरबूजे के बीज के लिये परेशान किसानों की सहायता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करायें और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रक्खें ताकी कोई भी बीज विक्रेता अनियमितता न कर सके। और किसानों को उचित मूल्य पर बीज उपलब्ध हो।
सांसद तनुज पुनिया ने जनपद के ताइवानी खरबूजे की खेती करने वाले किसानों से अपील की है कि, वो धैर्य बनायें रक्खें उनकी समस्या संज्ञान में आने के बाद वह निरन्तर जनपदीय , प्रदेश स्तरीय कृषि अधिकारियों एवं केन्द्र और प्रान्तीय कृषि मंत्रालय के संपर्क में हैं, और जल्द ही जनपद से ताइवानी खरबूजे की खेती करने वाले किसानों की बीज की कमी की समस्या से निजात दिलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This