Sunday, June 15, 2025
No menu items!

होली पर मौसम का भी बदलेगा रंग, पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार…

Must Read
लखनऊ: होली के रंग में इस बार मौसम भी बदलाव लाने को तैयार है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिलेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
13 और 14 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 14 मार्च को होली के दिन भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है। अगर बारिश होती है तो दिन के तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, हालांकि होली के उल्लास में कोई कमी नहीं आएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और संभल समेत आसपास के इलाकों में वज्रपात की आशंका जताई है। होली के दिन यानी शुक्रवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिर सकती है।

इस दौरान सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल और बदायूं में मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, हालांकि दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार, मार्च के पहले पखवाड़े में प्रदेश में झांसी का तापमान सर्वाधिक 39.3 डिग्री और बनारस का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह वर्ष 1991 के बाद अधिकतम तापमान है, इससे पहले कभी भी मार्च के पहले सप्ताह में इतना तापमान नहीं रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This