Friday, March 6, 2026
No menu items!

संविधान को बचाने का नैतिक दायित्व हर कांग्रेसजन का है: पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया

Must Read

बाराबंकी: भाजपा सरकार में भारतीय संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने का नैतिक दायित्व हर कांग्रेसजन का है। 12 मई 2025 दिन सोमवार को स्थानीय गन्ना विभाग के परिसर में कांग्रेस पार्टी विशाल संविधान बचाओं सम्मेलन का अयोजन करेगी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय सहित प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
उक्त आशय की जानकारी आज जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया ने दी। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन प्रशान्त सिंह ने किया।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ब्लॉक अध्यक्षगण फ्रण्टल संगठन के अध्यक्षों, प्रकोष्ठों, शहर कमेटी की पदाधिकारियों की बैठक में पूर्व सांसद ने बताया कि, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रान्तीय नेतृृत्व ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला को पुनः अध्यक्ष मनोनीत करके संगठन सृजन की महत्वपूर्णं जिम्मेदारी दी है। वर्तमान समय में जनपद का कांग्रेस संगठन भंग चल रहा हैं और सभी पदाधिकारी कार्यवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। अब जनपद में एक ऊर्जावान कांग्र्रेस संगठन का मनोनयन करना है। जो विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करके कांग्रेस का परचम लहरा सके। और देश और प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का करारा जवाब दे सके। संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष ये सुनिश्चित करें की ऊर्जावान और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन मे पद पाने से वंचित न रह जाये। 12 मई 2025 का दिन आपकी परीक्षा का दिन है। इस दिन गन्ना विभाग के परिसर में आयोजित संविधान बचाओं सम्मेलन में अपनी सारी ऊर्जा लागाकर भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करना है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने अपने सम्बोधन में कहा कि, 12 मई 2025 को स्थानीय गन्ना कार्यालय में आयोजित संविधान बचाओं सम्मेलन जो प्राताः 11 बजे से शुरू होगा जिसमें विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, स्थानीय सांसद तनुज पुनिया, पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया तथा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे जिसमेें आप सभी को भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करके कार्यक्रम को सफल बनाना है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने ये भी कहा कि, जल्द ही कांग्रेस संगठन के गठन की महती जिम्मदारी भी निभानी है। जिन-जिन कांग्रेसजनों को संगठन में पदाधिकारी बनना है वो एक सप्ताह के अन्दर उपाध्यक्ष संगठन अजीत वर्मा के पास अपना आवेदन दे दें इसी तरह प्रकोष्ठ तथा अन्य कांग्रेस संगठन में पदाधिकारी बनने के इच्छुक कांग्रेसजन अपना आवेदन फ्रण्टल प्रकोष्ठ प्रभारी उपाध्यक्ष रामहरख रावत के पास जमा कर दें। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, संगठन में एक अध्यक्ष एक कोषाध्यक्ष एक प्रवक्ता एक सोशल मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्षगण, महामंत्रीगण, सचिवगण को मिलाकर 41 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित होगी। संगठन में ऊर्जावान कांग्रेसजनों को विशेष वरीयता मिलेगी।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा ,अजीत वर्मा, राम हरख रावत, देवेन्द्र सिंह मोनू, नेकचन्द त्रिपाठी, सिकन्दर अब्बास रिज्वी, मोहम्मद इजहार सिद्दीकी, प्रशान्त सिंह, मोहम्मद जीशान, अनिल तिवारी, रमाकान्त मौर्या, मोइनुद्दीन अंसारी, आमिर अय्यूब किद्वाई, इंद्रेश वर्मा, प्रीती शुक्ला, सना चौधरी, रजनी श्रीवास्तव, नसरीन, कमला भल्ला, सन्तशरण वर्मा, मोनू वर्मा, महेन्द्रपाल, तौकीर अहमद, फरीद अहमद, सुरेन्द्र वर्मा, अमित त्रिवेदी, जलालुद्दीन गुड्डू, सुशील वर्मा, संजीव मिश्रा, शिवनरायण रावत, अखिलेश वर्मा, अनुरूद्व यादव, मंगल जयसवाल, कमलेश गौतम, कौशल वर्मा, हाजी सईद, अब्दुल वहीद, सद्दाम हुसैन सहित दर्जनों कांग्रेसजन थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This