Friday, March 6, 2026
No menu items!

योगी सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को दी मंजूरी, कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्ताव पास हुए…

Must Read
लखनऊ: CM योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को योगी कैबिनेट की मीटिंग हुई। इस बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मंजूरी दी। राज्य कर्मचारियों से जुड़ी ट्रांसफर पॉलिसी 25 -26 का कैबिनेट से अनुमोदन हुआ।इसके साथ ही यूपी अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदेगा। 5.383 रुपये प्रति यूनिट बिजली ली जाएगी। 25 साल में 2958 करोड़ की बचत होगी। बता दें कि यूपी कैबिनेट में कुल 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर-

1- राज्यकर्मियों की तबादला नीति को मंजूरी

  • 15 मई से 15 जून तक होंगे तबादले
  • विभागाध्यक्ष मंत्री की अनुमति से कर सकेंगे तबादला
  • प्रदेश में सात लाख के करीब हैं राज्य कर्मचारी
  • 2- शहरों में नई पार्किंग नीति को मंजूरी

    • पीपीपी मॉडल पर बनेगी पार्किंग
    • मल्टीलेवल पार्किंग के साथ अपनी भूमि पर भी बना सकेंगे पार्किंग
    • पहले चरण में 17 नगर निगमों में होगी सुविधा
    • पांच साल के लिए दिया जाएगा लाइसेंस
    • पार्किंग स्थल पर ही ई चार्जिंग के साथ गाड़ी सफ़ाई की भी होगी व्यवस्था
    • किराया नगर निगम ही तय करेंगे
    • इसके लिए नौ सदस्सीय होगी कमेटी

    3- राज्य कर विभाग का दर्जा व्यसायिक से बदलकर सेवारत विभाग किया गया

    • इससे कार्यालय भवन बनाने के लिए भूमि मिलने का रास्ता साफ
    4- अडानी पावर लिमिटेड से बिजली खरीदेगा यूपी

    • रुपया 5.383 प्रति यूनिट बिजली ली जाएगी। 25 साल में 2958 करोड़ की बचत होगी

    5- परिवहन विभाग-

    • उत्तरप्रदेश स्टेट कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व ऑल इंडिया टूरिस्ट बस पार्क( स्थापना व विनियमन) नीति 2025 प्रस्ताव को मंजूरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This