Friday, March 6, 2026
No menu items!

बिहार पुलिस के रोकने पर बरसे राहुल गांधी, छात्रों से बोले- आपकी शक्ति मेरे पीछे…

Must Read
बिहार: बिहार में दरभंगा जिले के मोगलपुरा में अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ हैं।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की आबादी में 90 प्रतिशत अति पिछड़ा, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक हैं। नरेंद्र मोदी इनके खिलाफ हैं। इन्होंने आपके दबाव में जाति जनगणना कराने की घोषणा की है।

राहुल ने कहा कि प्रशासन ने यहां आने से मुझे रोकने की कोशिश की, लेकिन मैं नहीं रुका क्योंकि आपकी शक्ति मेरे पीछे है। आज शिक्षा के क्षेत्र में रोका जा रहा है।

राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी ताजा जानकारी
  • दरभंगा: नाका पांच के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
  • प्रशासन की रोक के बाद नाका चौक से आंबेडकर छात्रावास के लिए राहुल गांधी औ अन्य नेता पैदल गए।
  • दरभंगा : मोगलपुरा के आंबेडक छात्रावास में राहुल गांधी ने छात्रों के साथ शिक्षा न्याय संवाद किया।
बिहार पुलिस ने राहुल गांधी को क्यों रोका?

राहुल गांधी की बिहार यात्रा और दरभंगा में शिक्षा संवाद के आयोजन स्थल का विवाद ने तूल पकड़ लिया है। राहुल गांधी को रोके जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट वायरल हो रही हैं।

इनमें देखा जा सकता है कि राहुल गांधी अपनी कार में बैठे हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। इस के बाद राहुल गांधी पैदल ही कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए दिखते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर बिहार पुलिस ने राहुल गांधी को क्यों रोका था?

दरअसल, प्रशासन ने आयोजन के कुछ घंटों पूर्व निर्धारित आयोजन स्थल में बदलाव कर दिया था। राहुल गांधी गुरुवार सुबह करीब 11.30 बजे दरभंगा पहुंचे थे। यहां उनका आंबेडकर कल्याण छात्रावास में शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम होना तय था। हालांकि, एक दिन पहले प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद आनन-फानन में नगर भवन में आयोजन की अनुमति दी गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This