Wednesday, May 1, 2024
No menu items!

कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र नेे देश के नौजवानों में उम्मीद की एक नई लहर पैदा कर दी है: पी0एल0 पुनिया

Must Read

बाराबंकी: देश को मंहगाई और बेरोजगारी का तोहफा दस वर्षों की भाजपा सरकार की देन है देश के बेरोजगार युवाओं को 1 वर्ष में 2 करोड़ नौकरी का वादा कर सत्ता में आयी मोदी सरकार ने लाखों नौजवानों की नौकरी छीन ली है मंहगाई के चलते हर घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र नेे देश के नौजवानों में उम्मीद की एक नई लहर पैदा कर दी है काग्रेस पार्टी के पांच न्याय पच्चीस गारण्टी वाले घोषणा पत्र के आगे देश की आवाम ने भाजपा के घोषणा पत्र जिसमें किसानो की कर्जमॉफी बेरोजगारी, बढ़ती हुयी मंहगाई पर कोई बात नहीं की गयी है उसे पूरी तरह से नकार दिया है देश और आवाम के हित में भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना वक्त की जरूरत है इण्डिया गठबन्धन के साथियों अपनी ताकत को पहचानों और आगे बढ़कर भाजपा की अहंकारी निरंकुश सरकार को हटाकर देश में इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनाने के लिये गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी बहुमत से विजयी बनाने में अपनी सारी उर्जा लगा दे।
उक्त उद्वगार कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव समिति के सदस्य स्टार प्रचारक पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने 53 लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी (अ0जा0) से इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में विधानसभा क्षेत्र हैदरगढ़ के नगर पंचायत सुबेहा के ग्राम पूरे अल्पी मजरे मोहिनुद्दीनपुर तथा विकासखण्ड त्रिवेदीगंज के ग्राम बडवल बाजार में आयोजित कार्यकर्ता संवाद चौपाल में व्यक्त किये संवाद चौपाल कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसागर रावत एवं पूर्व विधायक राममगन रावत मुख्य रूप से उनके साथ थे।
पूर्व सांसद राम सागर रावत तथा पूर्व विधायक राममगन रावत ने इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को भारी मतो से जिताने की अपील करते हुये कहा कि लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी में इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में हवा चल रही है भाजपा की डबल इंजन की सरकार से परेशान जनता ने उसे हटाने का मन बना लिया है क्योंकि उसे एहसास हो गया है कि भाजपा सरकार का लोकतन्त्र और संविधान में विश्वास नहीं रह गया है उसे सत्ता से बेदखल करने में ही उसकी भलाई है।
जनसम्पर्क अभियान के इसी क्रम में इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया ने आज इण्डिया गठबन्घन के साथियों के साथ विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के विकासखण्ड हरख के ग्राम करौन्दी कला, नेवली, चन्दौली, जरमापुर, मोहना, पिपरहा, उधवापुर, मुबारकपुर कोटवा, भटपुरवा, इसरौली सेठ तेजवापुर, ठाकुर पुरवा, वादीपुर, जैसीरामपुरवा कोलागहबड़ी, सेवकी पुरवा, दौलतपुर, बारायन, कटेसर, झलिहा, पडरी तमरसेपुर, टेरा, टिकरा, चन्दौली आदि गांव में व्यापक जनसम्पर्क कर संसदीय क्षेत्र की चौमुखी विकास के लिये इण्डिया गठबन्धन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विकास खण्ड हैदरगढ़ त्रिवेदीगंज तथा विकासखण्ड हरख के जनसम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, चौधरी अदनान, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरख सुरेन्द्र वर्मा, आशुतोष अवस्थी टिंकू भैया हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह वर्मा, सियाराम यादव, शुऐब अहमद शिब्बू, गुड्डू राइन, सुशील वर्मा, सूरज दिक्षित, केसवराम वर्मा, सन्तशरण वर्मा, आकाश प्रताप सिंह, रामनरेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन सतरिख, सन्तराम यादव, घीरेन्द्र कुमार वर्मा, नितिन वर्मा पुरूषोत्तम यादव, प्रथ्वी पाल वर्मा, रामचन्द्र यादव, गौस मोहम्मद, परसुराम रावत, रामसिंह यादव मुश्ताक अहमद, हाजी सईद अहमद सहित दर्जनो की संख्या में इण्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, पहले बैटिंग करेगी हार्दिक पांड्या की टीम…

दिल्ली: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ है। यह मुकाबला...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img