Thursday, May 2, 2024
No menu items!

यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में वोटिंग जारी, रजनीकांत ने भी किया मतदान…

Must Read

दिल्ली: आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।

तमिलनाडु के चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर अभिनेता रजनीकांत ने भी अपना वोट डाला।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल शुरू हो गया है। इस चरण में वोटिंग 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर हो रही है।

इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है।
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

यूपी की दो हॉट सीटों पर भाजपा ने खोले पत्ते, कैसरगंज से करण भूषण और रायबरेली से दिनेश प्रताप को दिया टिकट…

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में यूपी की सबसे हॉट सीट पर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भारतीय जनता...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img