Sunday, June 15, 2025
No menu items!

कन्नौज सपा कार्यालय में पहला चुनाव याद कर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले-उस दौर में सबके काले थे बाल, अब हो गए सफेद

Must Read

कन्नौज: सपा जिला कार्यालय में पहला चुनाव याद कर अखिलेश यादव भावुक हो गए। उन्‍होंने कहा कि उस दौर के नेताओं व हमारे बाल सफेद हो गए हैं। कहा कि नामांकन के दिन तय कर दिया है कि समाजवादी पार्टी जीतेगी। कन्नौज की जनता रिकार्ड बनाने जा रही है। जोरदार तालियां बजती रहीं। कन्नौज ने भाईचारे का संदेश दिया। कन्नौज की खुशबू दुनिया मे पहुंची। हम इसे और आगे बढ़ाकर ले जाएंगे। आज का दिन न केवल मेरे लिए, बल्कि हमारे सभी समाजवादियों के लिए यादगार दिन है। कहा कि पहली बार नामांकन के लिए नेताजी ने भेजा था, इस बार अमर सिंह अंकल और नेता नामांकन में आए थे। बहुत से कम उम्र के नेता थे उस समय। तब काले बाल थे, अब उनके सफेद हो गए, हमारे भी, इसी कन्नौज ने हमें पहचान दी।

अखिलेश ने आगे कहा कि हमने यहां का जो विकास किया है, वो इस क्षेत्र की पहचान बन गई। फिर सड़क से किसान, इतर कारोबारी के लिए अधूरे काम पूरे करूँगा। अब गांवों व बूथ में जाकर काम करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This