Friday, March 6, 2026
No menu items!

पटना के होटल में भीषण आग, 6 लोगों की मौत व कई झुलसे…

Must Read

बिहार: पटना के फ्रेजर रोड स्थित होटल और दो दुकानों में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विक्राल रूप धारण कर लिया। इससे फ्रेजर रोड समेत आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस मौजूद है। इसी के साथ दमकल विभाग की 20 गाड़ियां भी हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें, होटल के साथ दुकानें भी हैं। आग पर काबू पाने का कार्य जारी है।

बता दें कि अभी तक होटल से बचाव कर्मियों ने 25 से 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। वहीं, कई लोग झुलसे हैं। जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। झुलसे लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। चार महिलाओं की हालत गंभीर है।

पीएमसीएच प्राचार्य डॉक्टर विद्यापति चौधरी ने बताया कि अब तक 18 मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है। वहीं, 12 का आईसीयू में उपचार चल रहा है।

फायर विभाग के अधिकारी, दमकल और कई थाने की पुलिस मौके पर है। इस हादसे में 6 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। इस भयावह दुर्घटना में पाल होटल और उसके बगल का होटल पूरी तरह से जल चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, दमकलकर्मी होटल के अंदर दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ फायरमैन हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से ऊपरी मंजिल तक पहुंच रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This