Monday, March 9, 2026
No menu items!

लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, पहले बैटिंग करेगी हार्दिक पांड्या की टीम…

Must Read

दिल्ली: आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रहा है।
इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ टीम को आखिरी मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, मुंबई को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रन से पटखनी दी थी।

अगर बात करें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो बता दें कि दोनों टीमों ने अब तक चार बार एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें से तीन बार लखनऊ और एक बार मुंबई ने जीत हासिल की है।

यानी पलड़ा लखनऊ का मुंबई पर भारी है। मुंबई ने लखनऊ के सामने अपना सबसे बड़ा स्कोर 199 रन का बनाया है, वहीं लखनऊ ने मुंबई के सामने 182 रन का सबसे बड़ा टोटल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This