Tuesday, May 21, 2024
No menu items!

भाजपा की जालिम और जुल्मी सरकार चन्द दिनों की मेहमान है: अरविन्द सिंह गोप

Must Read
बाराबंकी: 30अप्रैल- भाजपा की जालिम और जुल्मी सरकार चन्द दिनों की मेहमान है दो चरण के सम्पन्न हुये चुनावों में भाजपा को करारी शिकस्त मिल रही है इस देश के मतदाता जनता की कमर तोड़ने,एवं नौजवान किसानों महिलाओ के हक पर डाका डालने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर मतदान कर रही है यह चुनाव मामूली चुनाव न होकर देश और अपने बच्चों के भविष्य संवारने के साथ-साथ देश का संविधान तथा प्रजातन्त्र बचाने का चुनाव है।
इस बार अगर भूल से भी भाजपा सरकार बन गयी तो न देश का संविधान बचेगा न लोकतन्त्र इसलिये इस देश की सत्ता से भाजपा सरकार का जाना और इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनना नितान्त आवश्यक है इसके लिये एक-एक वोट इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के खाते में हाथ के पंजे के निशान का बटन दबाकर देना है।
उक्त बाते समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने आज नगर पंचायत हैदरगढ के लिल्हौर वार्ड में इन्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करने के पश्चात् उपस्थित जन समुदाय के बीच कही। कार्यालय उद्घाटन के समय इन्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, भी साथ थे। चुनावी कार्यालय उद्घाटन के इसी क्रम में हरख ब्लाक के पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा ने सदर विधायक धर्मराज उर्फ सुरेश यादव, विधायक, पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया की मौजूदगी में नगर पंचायत देवां में मेला मैदान के सामने इन्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।
उक्त अवसर पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने इन्डिया गठबन्धन के पक्ष में मतदान की अपील करते हुये कहा कि देश की भाजपा सरकार का किसान, नौजवान, महिलाओ की परेशानी से कोई लेना देना नही है। दस साल की भाजपा सरकार ने सिर्फ आंकडो की बाजीगरी दिखाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है देशहित में इस निरंकुश सरकार का जाना जरूरी है। सदर विधायक सुरेश यादव ने कहा कि दस वर्षो की मोदी सरकार ने सिर्फ देश की सम्पत्ति बेचने और अपने पूंजीपति मित्रो को लाभ पहुंचाने का काम किया है। देश के नौजवानो, किसानो, सभी ने इस सरकार की विदाई का मन बना लिया है।
चुनावी के कार्यालय उद्घाटन के समय मुख्यरूप से पूर्व सांसद राम सागर रावत पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया, सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव विधायक, पूर्व विधायक राममगन रावत, राम गोपाल रावत, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, परमेन्दर सिंह, सियाराम यादव, फरीद अहमद, विनय यादव, शहजादे आलम वारसी, मो0 इजहार सिद्दीकी, नेकचन्द्र त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख जमील अहमद, कमलेश रावत, लल्लन शाह, साहबे आलम, रिजू सभासद, सलमान सभासद, शिव देवी, हरि लाल यादव, मो0 रईस, ओम प्रकाश प्रधान, विजय यादव प्रधान, भगवती रावत प्रधान, वीरेन्द्र यादव, लल्लू राम, गोविन्द यादव, कृष्ण कुमार, अलीम बीडीसी, राम प्रकाश गौतम, सहित सैकडो की संख्या में इन्डिया गठबन्धन के कार्यकर्ता मौजूद थे।
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी उस राजनैतिक परिवार से सम्बन्धित थे जिसकी चार पीढ़ियों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान एवं उसके बाद देश की सेवा...

बाराबंकी: देश में पीढ़ीगत बदलाव के अग्रदूत 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले श्री राजीव गांधी भारत...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img