Sunday, June 15, 2025
No menu items!

शिवमोगा में BJP पर भड़के राहुल गांधी, बोले- मंच से पीएम मोदी ने किया था आरोपी प्रज्वल रेवन्ना का समर्थन…

Must Read

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कर्नाटक के शिवमोगा में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने 400 महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया और उनके वीडियो बनाए। हर एक भाजपा नेता को पता था कि प्रज्वल रेवन्ना एक आरोपी है फिर भी उन्होंने उसका समर्थन किया।

जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर लगे यौन शोषण के आरोप पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ये (अश्लील वीडियो कांड) स्कैंडल नहीं, बल्कि सामूहिक दुष्कर्म है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि हर एक भाजपा नेता को पता था कि प्रज्वल रेवन्ना एक आरोपी है, फिर भी उन्होंने उसका समर्थन किया, जद (एस) के साथ गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि मंच पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोपी प्रज्वल रेवन्ना का समर्थन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, महालक्षमी योजना हिंदुस्तान की अगली सरकार बनाने जा रही है। हर गरीब परिवार की लिस्ट बनाई जाएगी…हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और साल के एक लाख रुपए उस महिला के बैंक अकाउंट में चले जाएंगे…हर महीने 8,500 रुपए खटाखट-खटाखत आपके बैंक अकाउंट में जाएंगे…हम पहली नौकरी पक्की योजना लागू करने जा रहे हैं। एक साल की नौकरी मिलेगी, 8,500 रुपए हर महीने बैंक अकाउंट में जाएंगे, एक लाख रुपए साल के होंगे और देश के सभी स्नातकों को अच्छी गुणवत्ता की ट्रेनिंग मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने नाम कर लिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब…

दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका ने एडेन मार्करम की शतकीय पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This