Friday, March 6, 2026
No menu items!

‘मेहमानों का स्वागत है’ अमेठी से राहुल के चुनाव नहीं लड़ने पर स्मृति ईरानी का तंज…

Must Read

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है।

राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उदास हैं। पिछले काफी दिनों से अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी से अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए अपील कर रहे थे।

वहीं दूसरी और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने भी राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने को लेकर तंज कसा है। स्मृति ईरानी काफी समय से यह कहते हुए आ रही थीं कि राहुल को डर है वह अमेठी से चुनाव लड़ेंगे तो हार मिलेगी। इसी डर के चलते वह अमेठी आने से कतरा रहे हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This