Monday, March 9, 2026
No menu items!

लोकसभा चुनाव के बीच सपा में फिर फेरबदल, प्रयागराज के श्यामलाल पाल बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष…

Must Read

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। सपा ने प्रयागराज के रहने वाले श्यामलाल पाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पहले इस पद पर नरेश उत्तम पटेल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे। उन्हें अखिलेश यादव ने फतेहपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

माना जा रहा है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह फेरबदल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए के दांव को ध्यान में रखते हुए किया है।

कौन हैं श्याम लाल पाल.

श्याम लाल पाल प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के आला नगरी मोहिउद्दीनपुर गांव के रहने वाले हैं। वह जन सेवा इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत हुए थे।

श्यामलाल पाल 2007 से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। सबसे पहले वह पार्टी में प्रदेश सचिव, इसके बाद प्रमुख महासचिव बनाए गए थे। वर्तमान में वह प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़े थे लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सोमवार को उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा उनके घर पर लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This