Monday, March 9, 2026
No menu items!

संविधान के प्रस्तावना की प्रति,आप-कांग्रेस नेताओं का साथ, कन्हैया कुमार ने पर्चा भरने के बाद रोड शो में भरी हुंकार…

Must Read

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के कई नेताओं के साथ-साथ आप के नेता भी मौजूद रहे। हालांकि इस दौरान कोई कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद नहीं रहा। नामांकन दाखिल करने के बाद कन्हैया कुमार चुनाव कार्यालय पहुंचे। वहीं से उन्होंने रैली निकाली।

नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ आप नेता गोपाल राय और नरेंद्र नाथ भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने चुनाव कार्यालय से एक रैली भी निकाली। इस दौरान वे हाथों में संविधान के प्रस्तावना की कॉपी भी साथ लिए हुए थे।

एनएसयूआई और जेएनयू के छात्रों ने कन्हैया कुमार की रैली की जिम्मेदारी संभाल रखी है। रैली में थोड़ी दूरी पर कांग्रेस और आप के नेता भी साथ चल रहे हैं।

कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले हवन किया और सर्वधर्म प्रार्थना में भाग लिया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

10 साल बाद भी जनता परेशान: गोपाल राय

AAP नेता गोपाल राय ने इस दौरान कहा, “पिछले दो बार से मनोज तिवारी यहां से जीत रहे हैं। उस समय आम आदमी पार्टी और कांग्रस पार्टी दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ते थे, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। AAP-कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार हैं। पार्टियों के बिखराव का फायदा उन्हें इस बार नहीं मिलेगा। 10 साल भाजपा को काम करने का मौका दिया गया लेकिन जनता परेशान है और जनता में आक्रोश है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This