Friday, March 6, 2026
No menu items!

थोड़ी देर में बिभव कुमार की कोर्ट में होगी पेशी, फिलहाल पुलिस कर रही पूछताछ…

Must Read

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में गिरफ्तार बिभव कुमार को थोड़ी देर में तीस हजारी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह फिलहाल सिविल लाइंस थाने में ही हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बता दें, पुलिस ने उन्हें आज ही सीएम आवास से गिरफ्तार किया था।

वहीं, बिभव कुमार ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर आज ही कोर्ट में सुनवाई होगी।

सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच: दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस सूत्रों ने कहा कि जब स्वाति मालीवाल ने कल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर 13 मई की घटना को एफएसएल टीम के साथ रीक्रिएट किया। इस दौरान सीएम आवास के अंदर कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर रिकॉर्डिंग को सील कर दिया गया। इसकी भी जांच की जाएगी कि फुटेज के साथ कोई छेड़छाड़ हुई थी या नहीं?

बिभव के वकील की प्रतिक्रिया

बिभव कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील करण शर्मा की प्रतिक्रिया भी आई है। उन्होंने कहा, “हमें अभी तक पुलिस से कोई जानकारी नहीं मिली है। हमने उन्हें एक ई-मेल भेजा है कि हम जांच में सहयोग करेंगे।” वहीं विभव ने भी कहा कि वह पुलिस के साथ जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

बिभव ने तीस हजारी कोर्ट में किया केस फाइल

वहीं, मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा-बिभव कुमार ने तीस हजारी कोर्ट में केस फाइल किया और कहा कि एफआईआर की कॉपी उन्हें आधिकारिक तौर पर उपलब्ध करवाई जाए। लेकिन आज सुबह दिल्ली पुलिस कोर्ट में एक जवाब देती है कि ये एफआईआर बहुत संवेदनशील है, इसलिए हम कोर्ट में जमा नहीं कर सकते और आरोपी को नहीं दे सकते।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This