Tuesday, March 10, 2026
No menu items!

दिल्ली पुलिस ने CM आवास से CCTV DVR किया जब्त, सबूत इकट्ठा कर घर से निकली टीम…

Must Read

नई दिल्ली: AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी और डीवीआर जब्त कर लिया है और उसे लेकर जांच टीम वहां से निकल चुकी है।

पुलिस ने बताया कि सबूत घटनास्थल का डिजिटल वीडियो रिकॉर्ड (डीवीआर) था, लेकिन इसे अभी तक पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया है। पुलिस हिरासत की मांग करने वाली याचिका के अनुसार, सीएम आवास के एक जूनियर इंजीनियर ने यह स्वीकार किया कि उसे उस स्थान तक पहुंच नहीं थी, जहां डीवीआर और सीसीटीवी कैमरे लगे थे।

जांच टीम पहुंची थी सीएम आवास
इससे पहले, एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, सिविल लाइन्स थाने के एसएचओ समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसी सीएम आवास पर इसलिए पहुंची थी, ताकि घटना का डीवीआर अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया था।

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च खत्म कर अपने आवास पर पहुंच चुके हैं। उधर पुलिस ने पूरे इलाके धारा 144 लागू कर दिया था। इस वजह से आप नेताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय की तरफ नहीं बढ़ने दिया। सभी वहीं बैठ गए। इसके बाद सभी वापस लौट आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This