Monday, March 9, 2026
No menu items!

बागी विधायकों की सदस्यता खत्म कराएगी सपा, जल्द विधानसभा अध्यक्ष को पत्र साैंपने की तैयारी…

Must Read

 लखनऊ: समाजवादी पार्टी जल्द अपने सात बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त कराएगी। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जल्द ही मामले में कार्रवाई करेंगे। उन्‍होंने कहा क‍ि बागी विधायकों के विरुद्ध विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपेंगे और उनकी सदस्यता समाप्त किए जाने की मांग करेंगे। पार्टी दल-बदलू कानून के तहत उनके विरुद्ध कार्रवाई कराएगी।

बता दें, राज्यसभा चुनाव में सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, मनोज पांडेय, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, राकेश पांडेय, पूजा पाल व आशुतोष मौर्य ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
Latest News

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रन से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This